{"_id":"6856a4c1e27370d0d206a9f7","slug":"a-farmer-died-due-to-electric-shock-while-operating-a-tube-well-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-150823-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नलकूप चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नलकूप चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत
Sat, 21 Jun 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
- काफी देर तक स्टार्टर से चिपका रहा, लाइट बंद करके छुड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक किसान की ट्यूबवेल चालू करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। वह काफी देर तक स्टार्टर से चिपका रहा। ग्रामीणों ने लाइट बंद करने के बाद उसे छुड़ाया और सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।
गांव कुंजपुर निवासी विक्रम सिंह (33) शुक्रवार देर रात ट्यूबवेल चालू करने के लिए कोठरी में गया था। जहां करंट लगने से वह चिपक गया। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से लाइट बंद करने के बाद उसे छुड़ाया और सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। और वह खेती करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।