{"_id":"69580e05165389e85a060285","slug":"a-dispute-broke-out-between-youths-celebrating-the-new-years-party-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-164369-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नए साल की पार्टी मना रहे युवकों में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नए साल की पार्टी मना रहे युवकों में हुआ विवाद
Fri, 02 Jan 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद सड़क पर गिरी पड़ी बाइक। स्रोत संवाद
- फोटो : विवाद के बाद सड़क पर गिरी पड़ी बाइक। स्रोत संवाद
टूंडला। नववर्ष की पार्टी मनाने आए युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक युवक की बाइक धक्का-मुक्की के दौरान गिर गई। जिसने डायल-112 पर बाइक छीनने की सूचना देकर भाग निकला। पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला।
फिरोजाबाद के चंद्रवार गेट रामनगर निवासी अमित कुमार बृहस्पतिवार देरशाम नववर्ष पर अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काट रहा था। तभी वहां पहले से मौजूद उसकी अन्य युवकों से कहासुनी में बाइक नीचे गिर गई। अमित ने डायल 112 पुलिस को अन्य युवकों द्वारा बाइक छीनने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भाग गए। साथ ही अमित भी अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि डायल 112 पर बाइक छीनने की सूचना देने वाला युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया है। उसकी अन्य युवकों से कहासुनी हो जाने पर बाइक नीचे गिर गई थी। मामले में झूठी सूचना देने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।