{"_id":"69580ca31b143499f200ccb2","slug":"a-car-crushed-two-bikes-killing-a-contract-worker-of-the-electricity-corporation-and-injuring-another-firozabad-news-c-169-1-mt11005-164403-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कार ने दो बाइकों को रौंदा, विद्युत निगम के संविदा कर्मी की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कार ने दो बाइकों को रौंदा, विद्युत निगम के संविदा कर्मी की मौत, दूसरा गंभीर
Fri, 02 Jan 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सडक हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : सडक हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गुंजन चौक पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, यह विद्युत निगम में संविदा कर्मी था। जबकि दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित होकर कार सड़क पर पलट गई।
पुलिस के अनुसार, जानकारी मिली है कि शुक्रवार को गुंजन चौक के पास स्विफ्ट डिजायर कार का चालक बड़ी लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान उसने एक मोटरसाइकिल चालक विद्युत निगम के संविदा कर्मी राजेंद्र (40) निवासी नगला खुशहाली, थाना सिरसागंज को पहले चपेट में लिया। इसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सुभाष (30)निवासी बरगदपुर, थाना रसूलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सुभाष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फिरोजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक राजेंद्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है।
यातायात कराया सुचारू
पुलिस ने सड़क पर पलटी हुई कार और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है और एक घायल है। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-