फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A calf was crushed by a truck, and Hindu security forces took to the streets.

Firozabad News: बछड़े को ट्रक ने कुचला, सड़क पर उतरा हिंदू रक्षा दल

Sun, 10 May 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A calf was crushed by a truck, and Hindu security forces took to the streets.
थाना द​क्षिण के गल्ला मंडी ​स्थित ट्रक से बछड़ा की मौत के बाद मौजूद लोग। वीडियो ग्रैव - फोटो : थाना द​क्षिण के गल्ला मंडी ​स्थित ट्रक से बछड़ा की मौत के बाद मौजूद लोग। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास रविवार सुबह ट्रक ने गाय के बछड़े को कुचल दिया। वह मौके पर ही मर गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और करीब आधे घंटे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन

रविवार सुबह गल्ला मंडी में चालक ट्रक लेकर पहुंचा। जिसमें एक व्यापारी का माल लदा हुआ था। इस दौरान एक गाय का बच्चा (बछड़ा) ट्रक की चपेट में आकर मर गया। जानकारी होते ही हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अभिषेक राठौर अपनी टीम के साथ पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नो एंट्री में ट्रक के आने पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर पर बैठ गए। उन्होंने हंगामा एवं नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान आधे घंटे तक जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अभिषेक राठौर ने बताया कि थाना दक्षिण में तहरीर दी है। इस दौरान उपेंद्र बंसल, प्रशांत गौड़, ऋषभ गुप्ता, अमित गुप्ता, गोपाल पंडित, पंकज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed