{"_id":"6849d1a42471f714ae0297b9","slug":"a-bullion-trader-was-cheated-of-lakhs-of-rupees-for-installing-a-petrol-pump-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-150164-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : पेट्रोप पंप लगवाने के लिए सराफा व्यापारी से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : पेट्रोप पंप लगवाने के लिए सराफा व्यापारी से लाखों की ठगी
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना पुलिस ने एक सराफा व्यापारी की तहरीर पर आगरा के दो लोगों के विरुद्ध पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का रिपोर्ट दर्ज की है।
सिरसागंज के मेन रोड निवासी जागृति जैन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने घर पर पीवीसी पैनल लगवाने का काम कराया था। इस काम को कराने का ठेका उन्होंने आगरा के आदित्य जैन उर्फ सनी निवासी विजयश्री अपार्टमेंट विजय नगर आगरा को दिया था। इसी दौरान सनी ने जागृति जैन को उनकी जमीन पर पेट्रोल पंप लगवाने की बात कही। जागृति ने व्यापार के लालच में सनी को पांच लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये नमो पीवीसी के खाते में डाल दिए। इसके बाद सनी ने जागृति जैन से 29500 रुपये रिलायंस का खाता बोलकर फिर लिए। इसके बाद जागृति जैन के व्हाटसएप पर एक सर्टिफिकेट ऑफ अप्रूवल भी आ गया।
कुछ समय बाद जागृति जैन को कोई कार्रवाई आगे बढ़ती नहीं दिखी। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद जागृति ने अपने पैसे वापस करने के लिए कई बार कहा। काफी दबाव देने के बाद सनी ने जागृति जैन को 4 लाख 88 हजार रुपये धीरे धीरे वापस कर दिए। बाकी के पैसे मांगने पर सनी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जागृति जैन ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने विजय नगर थाना आगरा पर भी की थी। लेकिन वहां उनकी सुनवाई नही हुई। वहीं सिरसागंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।