फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A boy who went to study died by drowning in a pond

पढ़ने गया बालक हुआ लापता, कैमरे में दिखा कुछ ऐसा...पुलिस ने खाली कराया तालाब; दृश्य देख परिवार में मचा चीत्कार

Thu, 23 Jan 2025 08:43 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Jan 2025 08:43 PM IST
सार

पांच वर्षीय बालक पढ़ने के लिए घर से आंगनबाड़ी केंद्र पर गया था। शाैच लगने पर वह तालाब किनारे पहुंच गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 

विज्ञापन
A boy who went to study died by drowning in a pond
मृतक बालक का फाइल फोटो व माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने के लिए गया पांच वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन की सूचना पर पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे करीब 15 घंटे बाद तालाब का पानी निकलवाया गया तो उसमें बालक का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


गांव गांगनी निवासी गणेश प्रसाद का पांच वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार बुधवार सुबह 10 बजे गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गया था। सुबह 11.15 बजे शौच लगने पर वह साथी बच्चों से कह कर गांव के बाहर तालाब किनारे चला गया। इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। 
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे तक बालक के घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। देर शाम पुत्र के गायब होने की जानकारी गणेश ने थाने पर दी। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो बालक तालाब की तरफ जाते दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तालाब में तलाश शुरू कराई। दो पंपिंग सेट मशीनें लगवा कर पानी निकलवाया गया। सुबह करीब 7.20 बजे अवनीश का शव बरामद किया गया। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही से उनके बेटे की जान गई। 


थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि बालक की तालाब में डूबने से मौत हुई है। परिजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed