{"_id":"68f23ddad58536662a0e6821","slug":"a-bogus-firm-fraudulently-caused-a-loss-of-rs-247-crore-to-the-government-a-case-has-been-registered-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-158749-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बोगस फर्म ने फर्जीवाड़ा कर 2.47 करोड़ रुपये की सरकार को पहुंचाई क्षति, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बोगस फर्म ने फर्जीवाड़ा कर 2.47 करोड़ रुपये की सरकार को पहुंचाई क्षति, केस दर्ज
Fri, 17 Oct 2025 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- औरैया के रहने वाले कंपनी मालिक ने फिरोजाबाद में नगला विष्णु के पते पर दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। राज्य कर विभाग, खंड-2 फिरोजाबाद ने बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है, जिसके बाद विभाग ने थाना लाइनपार पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई है। विभाग का आरोप है कि फर्जी और कूटरचित (जाली) दस्तावेज के आधार पर बोगस फर्म का पंजीयन कराकर सरकारी राजस्व को 2.47 करोड़ का भारी नुकसान इस फर्म द्वारा पहुंचाया गया है।
राज्य कर विभाग के अनुसार, एनएस इंटरप्राइजेज नाम की फर्म द्वारा यह धोखाधड़ी की गई है। इसके मालिक निजामुद्दीन निवासी औरैया ने एक नवंबर 2020 को फिरोजाबाद के नागला विष्णु का पता दिखाते हुए फर्जी दस्तावेज के आधार पर जीएसटी पंजीयन प्राप्त किया। इस बोगस (फर्जी) फर्म के माध्यम से हुए लेन-देन के कारण सरकार को कुल लगभग 2 करोड़ 47 लाख रुपये की राजस्व क्षति हुई है। सहायक आयुक्त, राज्य कर खण्ड-2 फिरोजाबाद ने इस संबंध में इटावा-मैनपुरी के वरिष्ठ कर अधिकारियों को भी इस सूचित किया है। थाना लाइनपार पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है, इसकी पुष्टि इंस्पेक्टर रमित आर्य द्वारा की गई।