{"_id":"5-88005","slug":"Firozabad-88005-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी किसी की कर रहा था कोई और ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी किसी की कर रहा था कोई और
Firozabad
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। डीएम विजय किरन आनंद ने ग्रामीण क्षेत्र के पीएचसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रात्रि में चेकिंग कराई। रोस्टर में तैनाती किसी की थी और मौके पर कोई और काम करता मिला।
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देशन में गत दिवस जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरांव व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका, जसराना, सिरसागंज तथा टूंडला का औचक निरीक्षण कराया गया था। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने वहां मौजूद मिले स्टाफ से रोस्टर का मिलान किया तो स्थिति काफी खराब मिली। डीएम ने सीएमओ से पूरा रजिस्टर तलब किया है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सकों एवं स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने डा. राममनोहर लोहिया गांव, समग्र ग्राम ताखा, गोपालपुर, ब्लाक एका, मोढ़ा आदि की निरीक्षण टिप्पणी के अभी तक नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उलाऊ खेड़ा सहित जिन विभागों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। धातरी निवासी ग्राम सुरेशबाबू ने ग्राम सभा की भूमि, तालाब एवं निजी भूमि जबरन कब्जाने और लेखपाल की संलिप्तता होने की भी शिकायत की। एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डिवाइची निवासी भूपेश और राजेश ने तालाब पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की।