{"_id":"5-87334","slug":"Firozabad-87334-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराशि खर्च कर हिसाब देना भूले ब्लाक कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराशि खर्च कर हिसाब देना भूले ब्लाक कर्मी
Firozabad
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। धनराशि खर्च करने के बाद सदर ब्लाक में तैनात दो लिपिक एवं एक चालक हिसाब देना ही भूल गए। ऑडिट टीम ने जांच कर रिकवरी निकाल दी। इस पर डीडीओ से नोटिस भेजा लेकिन वे सही जवाब भी नहीं दे सके। इस पर आयुक्त ग्राम्य विकास ने सभी के वेतन से कटौती करने का आदेश दिया है।
संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मंडल द्वारा भेजी गई ऑडिट टीम को फीरोजाबाद ब्लाक में काफी गड़बड़ी मिली। इस संबंध में डीडीओ रामकृतराम ने संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मंडल आगरा के निर्देश पर फीरोजाबाद ब्लाक में तैनात एनआरईपी के लिपिक, वर्तमान में टूंडला में तैनात अनिल बाबू उपाध्याय से 25 हजार की विभागीय ऑडिट आपत्ति के संबंध में जवाब मांगा था। रिमाइंडर भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। सहायक लेखाकार चेतन बिहारी सक्सेना द्वारा पप्पू मिस्त्री को अग्रिम दिए गए पांच हजार रुपये की धनराशि का समायोजन उपलब्ध नहीं कराया है। इसके साथ ही कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया है। डीडीओ ने कहा कि यह दो मामले ही नहीं अपितु फीरोजाबाद ब्लाक में तैनात रहे चालक सुबोध कुमार पर भी पांच हजार रुपया की ऑडिट आपत्ति मिली थी। सुबोध अब शिकोहाबाद में तैनात है। डीडीओ ने तीनों ही कर्मचारियों के सही जवाब नहीं मिलने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों को धनराशि उनके प्रतिमाह वेतन से काटने के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए गए कि कटौती की रसीद भिजवाएं, जिससे संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मंडल आगरा एवं आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ को भेजी जा सके।