{"_id":"5-87333","slug":"Firozabad-87333-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत
Firozabad
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। बार एसोसिएशन फीरोजाबाद के आह्वान पर जनपद न्यायालय के अधिवक्ता शुक्रवार को कामकाज से विरत रहे। एसोसिएशन ने अधिवक्ता पंकज यादव एवं धर्मेंद्र यादव एडवोकेट पर जानलेवा हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा।
बार एसोसिएशन की अध्यक्ष राजेंद्रप्रसाद यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद न्यायालय में बैठक आहूत की गई। बैठक में गुरुवार शाम कस्बा शिकोहाबाद के अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव एवं पंकज यादव पर किए गए जानलेवा हमले पर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा पुलिस अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती है। अजय यादव ने कहा पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के कारण अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। एसोसिएशन महासचिव सर्वेश कुमार यादव ने एसपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में उदयवीर सिंह यादव, राज कुमार, गजेंद्र यादव, बीपी उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, शिव शंकर गुप्ता, राजेश यादव, शीलेंद्र चौहान, नरेंद्र राठौर, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।