{"_id":"5-87332","slug":"Firozabad-87332-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शुल्क कराएं रक्त परीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शुल्क कराएं रक्त परीक्षण
Firozabad
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। रक्तदान को लेकर अक्सर लोगों के मन में भ्रांतियां बनी होती हैं। लेकिन हर स्वस्थ मरीज रक्तदान कर सकता है। दुर्घटना का शिकार व्यक्ति को अचानक तभी ब्लड चढ़ाया जा सकता है, जब उसका ब्लड ग्रुप पहले से पता हो। रक्त परीक्षण में होने वाली देरी भी कभी-कभार जान जोखिम में डाल देती है। यह कहना है सेवार्थ संस्थान ब्लड बैंक प्रभारी एम लुकोस का।
एक अक्तूबर को रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं सेवार्थ संस्थान ब्लक बैंक के तत्वावधान में ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। युवाओं में जागरूकता लाने के लिए एम लुकोस कहते हैं कि अक्सर निगेटिव ग्रुप का ब्लड ढूंढने में वक्त लगता है। अगर हमारा ब्लड ग्रुप निगेटिव होगा तो आसानी से कइयों की जिंदगी बचाई जा सकती है। लेकिन ब्लड ग्रुप तभी पता चलेगा जब हमने जांच कराई होगी। वह बताते हैं कि कई कान्वेंट स्कूलों या विश्वविद्यालयों के एडमिशन फार्म में ब्लड ग्रुप लिखना अति आवश्यक हो गया है। इस लिए अवश्य जानें कि उनका ब्लड किस समूह का है। इसके लिए कैंप में रक्त समूह की जानकारी की जा सकती है।
रक्तदान के लिए जागरूक करेगी मानवाधिकार समिति
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने एक अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस पर कैंप लगाने का निर्णय लिया। मंडलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस पर एक अभियान चलाकर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाएगा। केडी जाटव, देवेश पलिया ने अभियान को सफल बनाने की अपील की है।