{"_id":"5-85353","slug":"Firozabad-85353-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"विप्रा 8.35 करोड़ से कराएगा विकास कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विप्रा 8.35 करोड़ से कराएगा विकास कार्य
Firozabad
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड की मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आठ करोड़ 35 लाख के विकास कार्य कराने की हरी झंडी प्रदान की गई। इसमें चार मार्गों के सीसी, तीन मार्गों पर डाबरीकरण के साथ सीसीटीवी कैमरा, टीन शेड पर मंजूरी मिली।
मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में फीरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की बैठक आगरा में हुई। बैठक में विप्रा बोर्ड के सदस्य आदर्श यादव धन्नू, अंकित जैन की ओर से बिजली की किल्लत को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग को मोबाइल ट्रांसफार्मर देने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड ने इसको हरी झंडी प्रदान कर दी। इसमें करीब 12 लाख रुपये खर्च होगा। डीएम विजय किरन आनंद ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाने के प्रस्ताव के साथ ही इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। विप्रा से सीसीटीवी कैमरा फीरोजाबाद, शिकोहाबाद में लगाने का प्रस्ताव पास हुआ। विप्रा के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र ने बताया कि नगला बरी, जाटवपुरी चौराहे पर यात्री बूथ एवं दो चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगेंगी। इसके अलावा टूटे डिवाइडर को ठीक किया जाएगा।