फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   विप्रा 8.35 करोड़ से कराएगा विकास कार्य

विप्रा 8.35 करोड़ से कराएगा विकास कार्य

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड की मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आठ करोड़ 35 लाख के विकास कार्य कराने की हरी झंडी प्रदान की गई। इसमें चार मार्गों के सीसी, तीन मार्गों पर डाबरीकरण के साथ सीसीटीवी कैमरा, टीन शेड पर मंजूरी मिली।
विज्ञापन

मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में फीरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की बैठक आगरा में हुई। बैठक में विप्रा बोर्ड के सदस्य आदर्श यादव धन्नू, अंकित जैन की ओर से बिजली की किल्लत को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग को मोबाइल ट्रांसफार्मर देने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड ने इसको हरी झंडी प्रदान कर दी। इसमें करीब 12 लाख रुपये खर्च होगा। डीएम विजय किरन आनंद ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाने के प्रस्ताव के साथ ही इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। विप्रा से सीसीटीवी कैमरा फीरोजाबाद, शिकोहाबाद में लगाने का प्रस्ताव पास हुआ। विप्रा के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र ने बताया कि नगला बरी, जाटवपुरी चौराहे पर यात्री बूथ एवं दो चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगेंगी। इसके अलावा टूटे डिवाइडर को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed