{"_id":"5-84128","slug":"Firozabad-84128-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
Firozabad
Updated Wed, 30 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। मैनपुरी रोड पर ग्राम मांड़ई के पास रात करीब नौ बजे एक कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। ग्राम मांड़ई के निकट भट्ठे पर प्रमोद (45) पुत्र उदयभान सिंह निवासी वनीपुर खड़े थे। तभी मैनपुरी की ओर से आ रही कार नंबर यूपी 86 एफ 7936 ने प्रमोद को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिवारीजनों उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रमोद के चाचा बालक राम पुत्र जलधारी ने कार चालक नील कमल निवासी बझेरा के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल अवस्था में राजेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी नगला सिरिया, मांट, मथुरा को भी भर्ती कराया है।
विज्ञापन