फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ट्रेन, ट्रैक्ट- ट्राली भिड़ंत की सूचना से मचा हड़कंप

ट्रेन, ट्रैक्ट- ट्राली भिड़ंत की सूचना से मचा हड़कंप

Thu, 10 Jul 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Thu, 10 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जलेसर/टूंडला। एटा रेलखंड पर जलेसर रेलवे स्टेशन के निकट गांव रामगढ़ी स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एटा-टूंडला पैसेंजर से ट्रैक्टर ट्राली टकराने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी दौड़ लगा दी। टूंडला से एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन (एआरटी) सहित जीआरपी, आरपीएफ को भी रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला ये हादसा नहीं रेलवे की मॉकड्रिल थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे जैसे ही टूंडला में रेल दुर्घटना के सायरन बजे, रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी गई कि जलेसर के निकट मानव रहित क्रॉसिंग पर एक ट्रैक्टर ट्राली टूंडला-एटा पैसेंजर से टकरा गई है। इसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य यात्री घायल हो गए हैं। आनन-फानन में टूंडला से एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन को रवाना किया गया। टूंडला से जीआरपी/आरपीएफ के साथ ही जलेसर के एसडीएम संदीप कुमार गुप्ता, सीओ डीएस गर्व्याल, तहसीलदार, पुलिस फोर्स और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंचे रेलवे व जिला प्रशासन को वहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला। तब उन्हें जानकारी दी गई कि रेलवे की सक्रियता को परखने के लिए महकमे ने मॉकड्रिल की थी। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



साल में एक बार होता है मॉकड्रिल
एटा। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि साल में एक बार इस प्रकार का मॉकड्रिल होता है। यह इलाहाबाद से आई शेफ्टी टीम द्वारा किया जाता है। घटना की सूचना टीम द्वारा सबसे पहले स्टेशन अधीक्षक को दी जाती है। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देता है। उनके अनुसार मॉकड्रिल का उद्देश्य प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मुस्तैदी को परखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed