{"_id":"5-83021","slug":"Firozabad-83021-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में भारी वाहन रोकने को लगेंगे बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में भारी वाहन रोकने को लगेंगे बैरियर
Firozabad
Updated Thu, 10 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी अजय मोहन शर्मा के नेतृत्व में यातायात प्लान साथ चलें हम बनाया गया। नेशनल हाईवे, सर्विस रोड, फीरोजाबाद नगर, बाईपास और शिकोहाबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन होगा। जिससे जाम की समस्या हल हो सके।
डीएम ने कहा जिले की जनता ट्रैफिक नियमों का पालन करके यातायात प्रबंधन में सहयोग करें। नियमों को न मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शहर के 13 महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अन्य प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एसपी अजय मोहन शर्मा ने कहा कि प्रमुख चौराहों का सर्वे कराकर समस्याओं के समाधान भी सुझाए गए हैं। प्रथम चरण में 15 स्थानों का चयन कर व्यवस्थाएं लागू होंगी। चौराहों पर पिकेट व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। डीएम ने कहा कि कारखानों से कच्चा माल लाने व ले जाने वाले हाथ ठेलों के कारण जाम लगने से इनका समय निर्धारित किया जाएगा। गांधी पार्क से नालबंद तक डिवाइडर की जरूरत है। सिटी बाजार के शुरू एवं अंत में बैरियर लगेंगे ताकि भारी वाहन अंदर नहीं जा सकें। अतिक्रमण हटाने को प्रभावी अभियान चलेगा। जैन मंदिर, सुभाष तिराहे पर ठेल, ढकेल एवं फलों की दुकानें व्यवस्थित होंगी। टेंपो स्टेंड चौराहों से 50 मीटर की दूरी पर होगा। सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने, जैबरा क्रासिंग पट्टी बनेगी। टूंडला टोल टेक्स बैरियर पर जाम की समस्या का निदान टोल प्रबंधक से समन्वय कर हल कराया जाएगा। नगला बरी, जाटवपुरी एवं आसफाबाद चौराहे पर यातायात पोस्ट बनेंगे। कोटला चुंगी पुल के नीचे मोटर साइकिल मिस्त्री, फलों की ढकेलों को व्यवस्थित करेंगे। दुर्घटना संभावित स्थलों पर खास निर्देश दिए हैं। सीओ यातायात श्यामकांत ने बताया कि 30 जून तक चलाए अभियान में 1409 वाहनों के चालान, 132 को सीज कर पांच लाख समन शुल्क वसूला गया।