फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पाढ़म हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व ऊर्जा मंत्री

पाढ़म हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व ऊर्जा मंत्री

Thu, 10 Jul 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Thu, 10 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जसराना। पाढ़म में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से बुधवार को मिला। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा और व्यापारी संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर को पाढ़म पहुंचे प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय मृतक के बेटे अंकित से मिले और घटना की पूरी जानकारी ली। मृतक आरडी दुबे के भाई के साथ घटना स्थल पर सभी बसपा नेता पहुंचे। रामवीर उपाध्याय ने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज कायम है। व्यापारी, उद्योगपतियों से लेकर आम आदमी तक सुरक्षित नहीं है। सपा सरकार में लूट, हत्या, डकैती, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई है। साथ में मौजूद पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि घरों में घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं इस पर शासन ध्यान नहीं दे रहा है ये दुखद है। बसपा जिलाध्यक्ष हेमंत प्रताप सिंह, डा. ज्ञान सिंह के साथ पवन दीक्षित भी मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कहा ये हत्याकांड विधानसभा में उठाया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजनीश जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, राधे गुप्ता, अनिल बैजल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों के नाम भी हत्याकांड में करें शामिल
सीओ जसराना को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पिता पुत्र की हत्या के दौरान सिपाही रामराज और दलवीर भी हत्यारोपियों के साथ थे। इसलिए इस मुकदमे में उनको भी शामिल जाए। वहीं सीओ जसराना का कहना है कि दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जांच कराई जाएगी। पुलिस टीम ने मैनपुरी और एटा में दबिश दी है।


पांच दिन में हत्यारे नहीं पकड़े तो आंदोलन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दोहरे हत्याकांड की निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में हत्यारे नहीं पकड़े तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि पाढ़म में आढ़ती रामगोपाल दुबे और रामदुलारे दुबेे की सुनियोजित तरीके से हत्या की। महामंत्री अनिल मैनेजर ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। पांच दिन में हत्यारे नहीं पकड़े तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। जिला उपाध्यक्ष सोमदत्त गुप्ता ने कहा प्रशासन को गुंडों पर शिकंजा कसना चाहिए। राकेश बंसल, मुनब्बर खान, पवन दीक्षित, सुभाष कक्कड़ टूंडला, अमीर नवाज, वैंकट मुरवारिया, मनोज गुप्ता पंकज किराना, डा. बलवीर सिंह, रफीक इस्लाम, किशन सिंह दद्दा, वेदप्रकाश पुष्प, चंद्रभान गुप्ता आदि थे। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण के आगरा मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पाढ़म में दोहरे हत्याकांड से साबित हो गया है कि कानून व्यवस्था समाप्त हो गई। जिलाध्यक्ष देवेश पलिया, केडी जाटव, श्यामसुंदर, जोगेंद्र कुशवाह, मुकेश, विकास, डा. ऊषा सविता, बाबा हजारीलाल गोला सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed