फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नए सत्र से पुरानी यूनिफार्म में स्कूल जाएंगे छात्र

नए सत्र से पुरानी यूनिफार्म में स्कूल जाएंगे छात्र

Tue, 24 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 24 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को नए सत्र में पुरानी ड्रेस पहनकर ही जाना होगा। क्योंकि सरकार से यूनीफार्म के लिए बजट नहीं आया है। पिछले साल भी यूनीफार्म के लिए छात्रों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन

प्राइमरी एवं उच्च प्राइमरी स्कूल खुलने में अब सिर्फ सात दिन ही बचे हैं लेकिन अभी तक कोई सरकारी बजट नहीं आया है। ऐसे में बच्चों को जल्द ही ड्रेस न मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। एक जुलाई को नया सत्र शुरू हो रहा है। इसमें छात्र पुरानी यूनीफार्म में ही दिखाई देंगे।
विज्ञापन

हर छात्र को दो जोड़ी यूनिफार्म सरकारी की ओर से मुफ्त दिलवाई जाती है। जब बेसिक शिक्षा विभाग को पैसा रिलिज होता है तो सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। उसके बाद स्कूलों में ड्रेस सिलवाई जाती है। रेडीमेड ड्रेस बांटना भी नियम विरुद्ध है। पिछली बार दिसंबर माह में ड्रेस उपलब्ध हो सकी थी। बीएसए डा. जितेंद्र सिंह का कहना है कि अभी यूनीफार्म के लिए बजट नहीं आया है। जुलाई में बजट आने की उम्मीद है। बजट आने के बाद ही बच्चों को नई ड्रेस मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed