फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गांधी नगर के नलों में नाली का पानी

गांधी नगर के नलों में नाली का पानी

Sun, 22 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sun, 22 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण गांधी नगर के बाशिंदे पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। समस्या का निदान को डलवाई गई पाइप लाइन भी जनता को राहत नहीं दिला सकी। पाइप लाइन के जरिए नाली का कीचड़युक्त पानी आने से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। नगर पालिका समस्या का निदान नहीं कर पा रही है। क्षेत्रीय लोग डीएम के पास गंदा पानी दिखाने ले जाएंगे। पानी इतना दूषित है कि कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गर्मियों में पेयजल संकट के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा दो माह पूर्व गांधी नगर में पाइप लाइन डलवाकर कोटला रोड मुख्य मार्ग पर जुड़वा दी गई। इसके बाद थोड़ा बहुत पानी तो आया वह भी कीचड़युक्त। भीषण गर्मी के मौसम में जनता को बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। गत दिवस आयोजित तहसील दिवस में समस्या को निदान को डीएम से भी गुहार लगाई लेकिन कोई हल नहीं निकलने से जनता में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


गिरीश जैन कहते हैं कि पाइप लाइन के जरिए कीचड़ युक्त पानी आ रहा है, जिससे पीना तो दूर अन्य कोई कार्य भी नहीं किया जा सकता। पाइप लाइन डलने के बाद भी कीचड़ जैसा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन मुरारी कहते हैं कि क्षेत्र में एक माह से गंदा पानी आ रहा है। पीने के लिए भी मोल पानी खरीदना पड़ रहा है। समस्या के निदान को नगर पालिका में शिकायत करते थक गए, कोई सुनवाई नहीं हुई।

सचिन शर्मा का कहना है कि नगर पालिका द्वारा महीनों से कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। तहसील दिवस में शिकायत करने के बाद भी हल नहीं निकला। गड्ढे खोद दिए हैं, जिससे हादसे का भय बना हुआ है।


गुड्डा चौधरी कहते हैं कि मोहल्लेवासी महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लेकिन नगर पालिका में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आखिर भीषण गर्मी के मौसम में पानी के लिए कहां-कहां भटकें।

पाइप लाइन का लीकेज तलाशा जा रहा है। लोगों ने कनेक्शन खुले छोड़ दिए हैं इस लिए नालियों का पानी पाइप लाइन में जा रहा है। जल्द समस्या का निदान होगा।
एमएल वर्मा, जलकल अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed