फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   डीएम ने गेहूं खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण

डीएम ने गेहूं खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण

Sat, 24 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 24 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। गेहूं खरीद केंद्रों पर पसरे सन्नाटा एवं लक्ष्य से काफी कम खरीद होते देख डीएम रितु माहेश्वरी खुद ही खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने निकलीं। शिकोहाबाद मंडी, एफसीआई गोदाम एवं साधन सहकारी समिति नीम खेरिया खरीद केंद्रों को चेक किया। किसानों से मिलकर खरीद बढ़ाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम, एडीएम कमेंद्र सिंह, डिप्टी आरएमओ राजेंद्र सिंह साथ थे। शिकोहाबाद मंडी प्रांगण में संचालित खरीद केंद्र को देखा। खाद्य विभाग की ओर से संचालित इस खरीद केंद्र पर तीन हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष खरीद काफी कम हुई है। एसडीएम को हिदायत दी वह किसानों से संपर्क करें। एफसीआई के गोदाम पर 1200 एमटी के सापेक्ष मात्र 755 कुंतल गेहूं की खरीद हो सकी। डीएम ने रजिस्टर को चेक कर भुगतान की पड़ताल की। साधन सहकारी समिति नीम खेरिया खरीद केंद्र बंद मिला। उन्होंने समिति के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम शिकोहाबाद रविंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वह लेखपालों के जरिए किसानों तक पहुंचे। डिप्टी आरएमओ इसकी मॉनीटरिंग भी करते रहें। बाजार में गेहूं महंगा होने और मानक के हिसाब से नहीं आने के कारण कम खरीद की वजह भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed