{"_id":"5-77670","slug":"Firozabad-77670-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के लिए आज रवाना होगा पुलिस फोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण के लिए आज रवाना होगा पुलिस फोर्स
Firozabad
Updated Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। पहले चरण के मतदान के लिए आज जिले से पुलिस बल को आज रवाना कर दिया जाएगा। जिले से जाने वाले फोर्स की ड्यूटी मेरठ और सहारनपुर में लगाई गई है।
पहले चरण का मतदान 10 अप्रैल को होगा। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य जनपदों के साथ फीरोजाबाद से करीब 566 जवानों को आज पुलिस लाइन से हथियारों के साथ रवाना किया जाएगा। जवानों को रवाना करने के लिए परिवहन विभाग की 32 बसों को अधिगृहीत किया गया है। मेरठ के लिए 60 दरोगाओं को भेजा जाएगा। सहारनपुर में होने वाले चुनाव के लिए जिले से करीब 450 सिपाही और 46 हैंड कांस्टेबलों को रवाना किया जाएगा। यह जवान मेरठ और सहारनपुर के साथ अन्य स्थानों पर होने वाले चुनावों को भी संपन्न कराने के बाद 20 अप्रैल को जिले में वापसी कराएंगे। फोर्स की कमी के चलते जनपद के तमाम स्थानों पर लगने वाली पुलिस पिकेट भी खत्म हो जाएगी।