{"_id":"5-68919","slug":"Firozabad-68919-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबरकालोनी में फायरिंग, भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबरकालोनी में फायरिंग, भगदड़ मची
Firozabad
Updated Sat, 02 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी तिराहे पर दुकानदारों के आपसी विवाद के दौरान एक दुकानदार ने फायरिंग कर दी। इसे बाजार में भगदड़ मच गई। दूसरे दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लेबर कालोनी निवासी किराना दुकान संचालक नंदकिशोर ने बताया कि वह शुक्रवार शाम अपनी दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोसी वासुदेव वासू के पुत्र जीतू ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विवाद के दौरान जीतू ने फायर कर दिए। इससे बाजार में दहशत फैल गई। धनतेरस के दिन बाजार में खरीदारी के लिए जा रही महिलाएं और युवतियों में भगदड़ मच गई। एसओ लाइनपार का कहना है कि जीतू और पड़ोसी दुकानदार नंदकिशोर नंदू के मध्य विवाद हुआ था। इसमें वासू के पुत्र जीतू ने तमंचा से फायर कर दिया। अभियोग दर्ज किया जा रहा है।