{"_id":"5-68653","slug":"Firozabad-68653-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की सफाई ने बढ़ाया पचास टन कचरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की सफाई ने बढ़ाया पचास टन कचरा
Firozabad
Updated Tue, 29 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। दीपावली के करीब आने के साथ ही शहर में कूड़े की मात्रा बढ़ गई। पालिका ने कूड़ा अधिक होने के कारण ही मंगलवार से दो शिफ्टों में सफाई का काम शुरू कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सभी वाहनों को सफाई के लिए निकाला जाएगा। ताकि कूड़े का उठान भी समय से हो सके।
दीपावली का त्योहार करीब आने के साथ ही घर- घर में सफाई के साथ ही रंग- रोगन का काम शुरू हो गया। हर घर में सफाई के चलते कूड़े की मात्रा बढ़ गई। नगर पालिका के अफसरों की मानें तो प्रतिदिन करीब पचास टन कूड़ा अतिरिक्त निकल रहा है। अभी तक कूडे़ के ढेरों को नियमित उठाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। कई मोहल्लों में शाम के वक्त कूड़े के ढेर लगे दिखाई देते हैं।
पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि 29 अक्तूबर से लेकर दीपावली के दिन तक नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सफाई का काम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से दो बजे तक चलेगी। इसके बाद तीन बजे वाहनों के साथ टीमें निकलेंगी जो शाम तक कूड़े के उठान करने का काम करेंगी। यह व्यवस्था तीन नवंबर तक रहेगी।