फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   मजदूरी के साथ-साथ की पढ़ाई

मजदूरी के साथ-साथ की पढ़ाई

Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। पढ़ाई की लगन लगी तो आर्थिक तंगी को रोड़ा नहीं बनने दिया। छोटी सी उम्र में ही हाथों ने कलम के साथ-साथ कारीगरी का हुनर भी सीख लिया।
विज्ञापन

पिता रामहंस मजदूर हैं सो घर की हालत पतली है। जिस में घर में दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करनी पड़े वहां पढ़ाई के लिए पैसे कहां से आएं। लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में भी सौरभ झा ने हार नहीं मानी। कंगन कारीगरी का हुनर सीख पढ़ाई के लिए धन जुटाया तो वहीं मेनहत कर हाईस्कूल की परीक्षा में 87.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। सौरभ ने बताया कि दिन में कंगन बनाने का काम व रात में पढ़ाई करता था। स्कूल के बाद वह गणित की कोचिंग जाता था। इसके बाद फिर कंगन बनाने में लग जाता। वह आईआईटी इंजीनियर बनने की तमन्ना रखता है।


कारीगर के बेटे का कमाल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मात्र 13 वर्ष की आयु में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर वसीम अली ने अपने पिता का नाम रोशन किया। अशरफगंज निवासी वसीम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पिता बैटरी मरम्मत का काम करते हैं। अभावों के बीच पढ़ने वाले वसीम की सफलता पर पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed