{"_id":"5-59046","slug":"Firozabad-59046-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने प्राचार्य का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने प्राचार्य का किया घेराव
Firozabad
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। एसआरके डिग्री कालेज में गुरुवार को छात्रों ने एक बार फिर लैपटॉप सूची में नाम न आने के कारण हंगामा किया। डीएम से मिलकर लौटे प्राचार्य को छात्रों ने घेर लिया। जमकर नोकझोंक हुई। छात्रों का कहना है कि वह लैपटॉप से वंचित रह जाते हैं तो आंदोलन करेंगे। वह जेल जाने को भी तैयार हैं।
एसआरके डिग्री कालेज में लैपटॉप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को दोबारा सूची भेजे जाने की सूचना पर कालेज में छात्र सुबह से ही एकत्रित होने लगे थे। करीब 10.30 बजे 50 से अधिक छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात की। इसके बाद कालेज प्राचार्य छात्रों को आश्वासन देकर डीएम से मिलने चले गए। वहां उन्होंने छात्रों के फार्म लिपिक की गलती से छूट जाने की बात रखी। डीएम के आश्वासन के बाद प्राचार्य वापस लौटे तो छात्रों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर लिया। उन्होंने छात्रों को समझाना चाहा कि लिपिक की गलती से फार्म रह गए हैं। डीएम से आश्वासन मिला है। वहीं छात्रों का कहना था कि लैपटॉप न मिला तो वह आंदोलन करेंगे। वह जेल जाने को भी तैयार हैं। इसी बीच छात्रनेता मुनेंद्र यादव व कालेज उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज की प्राचार्य से नोकझोंक हो गई। छात्रों का कहना था कि गलती कालेज की है। उन्हें लैपटॉप चाहिए चाहे वह कालेज दे या फिर शासन और प्रशासन।
सरकारी कर्मचारी को दिया था ठेका
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। कालेज प्राचार्य व लिपिक ने डीआईओएस कार्यालय के बाबू को फार्म फीड कराने का ठेका दिया था। जिसके चलते गलती हुई है। वहीं लिपिक का कहना है कि कालेज ने किसी दूसरे से नाम फीड कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
आज डीएम से मिलेंगे छात्र
फीरोजाबाद, (ब्यूरो)। एसआरके डिग्री कालेज के छात्रों का कहना है कि कालेज प्राचार्य ने सरकारी योजना को हल्के में लिया। शुक्रवार को कालेज की लैपटॉप सूची से वंचित छात्र डीएम से लैपटॉप मामले की शिकायत करेंगे।
कालेज में ही छूटे थेे छात्रों के फार्म
फीरोजाबाद, (ब्यूरो)। 142 छात्र में से 139 छात्रों का बंडल कालेज में मिल गया। वह बंडल कालेज से फीड कराने के लिए भेजा ही नहीं गया था। इसकी जगह दो दर्जन नाम अलग से भेज दिए थे। उनमें जन्मतिथि में हेर फेर करके लैपटॉप हथियाने की योजना थी।