फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गाजेबाजे के साथ निकली भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा

गाजेबाजे के साथ निकली भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। श्री आदिनाथ जिनबिंब, मानस्तम्भ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कलशारोहण एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव में सबसे पहले आदिनाथ भगवान के जन्म लेने की खुशी में जन्मकल्याणक रथयात्रा निकाली गई। एक दर्जन से अधिक झांकियां निकाली गई। ऊंट, घोड़े, हाथियों पर सवार इंद्र-इंद्राणियां व अन्य देव विराजमान थे। सफेद ऐरावत हाथी पर इन्द्रदेव के स्वरूप भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को लिए चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा महोत्सव पंडाल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए दीपा के चौराहे फिर वहीं से वापसी होती हुई पुन: महोत्सव स्थल पर समाप्त हुई। कोहरे के चलते हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा नहीं हो सकी। शोभायात्रा में सत्येंद्र जैन, बलवीर सिंह जैन, ओमप्रकाश जैन, संजय जैन, बसंतजैन साहू, अनिल जैन आदि चल रहे थे।
विज्ञापन


जन्म के साथ तीनों लोक में उल्लास
एलाचार्य वसुनंदी महाराज ने आदिनाथ के जन्म का अपनी अमृतवाणी से वर्षाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। जन्म का वर्णन करते हुए बताया जब माता मरू देवी के देखे पूर्व के स्वप्नों के आधार पर वैसा ही सुपुत्र उनकी गोदी में आ गया जिस आदि बालक को देखने के लिए सौधर्म इंद्र का आसन पु: कंपायमान हो जाता है। तभी इंद्र को ज्ञान हो जाता है कि भगवान आदिनाथ ने पृथ्वी लोक पर जन्म ले लिया। भगवान आदिनाथ को देखने के लिए उसकी आकांक्षा व्याकुल होने लगी। इंद्राणी प्रसूत गृह से बालक आदि कुमार को लाती हैं और सौधर्म इंद्र, भगवान के रूप एवं स्वरूप को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। दोनों नेत्रों से आदि बालक को देख जब इन्द्र की नेत्रों की तृप्ति नहीं होती तो इन्द्र अपने सहस्त्र नेत्र कर लेता है और फिर त्रिलोकीनाथ के रूप को निहारिता है त्रिलोकीनाथ के रूप को देख प्रसन्न मुद्रा में इंद्र ऐरावत हाथी पर प्रभु को विराजमान कर पांडुक शिला पर ले जाकर 1008 कलशों से अभिषेक करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा देखने लगी भीड़
मंगलवार को हेलीकाप्टर द्वारा पुष्पवर्षा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए थे। पहले से ही पुष्पवर्षा के लोग चयनित कर लिए गए थे, लेकिन कोहरा छाने और समिति द्वारा हुई अव्यवस्था के चलते जितने फेरे हेलीकाप्टर को लगाने थे उतने फेरे नहीं लगा सका। जिसके चलते अधिकतर जैन समाज के लोग पुष्पवर्षा करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed