फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शहनाइयों की गूंज से लगेंगे वाहनों पर ब्रेक

शहनाइयों की गूंज से लगेंगे वाहनों पर ब्रेक

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। शहर की सड़कों पर शाम से शहनाइयों का शोरगुल और मेरे राजा की आई है बारात की गूंज सुनाई देगी। पटाखों का शोर, गाड़ियों की कतारें और डांस करते लोगों का जमघट जाम का झाम लगाएगा। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इंतजाम किए हैं। नगर के लूट वाले प्वाइंट पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगता जाम
नगर का क्लब चौराहा व उसके आसपास का सर्विस रोड, नगला भाऊ स्थित एक मैरिज होम के बाहर सर्विस रोड, जयना कोल्ड के बाहर का सर्विस रोड, राजा के ताल के समीप एक रिसोर्ट, एसएन रोड, सेंट्रल चौराहा तथा छिंगामल का बाग, दुली मोहल्ला चौराहा आदि स्थान ऐसे हैं। जहां बारात घरों के साथ मैरिज होम है। इस कारण यहां पर जाम के हालत बन जाते है।
विज्ञापन


क्या है प्रशासन की व्यवस्था
आसफाबाद व उसायनी पर नोएंट्री के समय में परिवर्तन कर दिया जाएगा। शहर में रात आठ बजे के बाद भारी वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जहां जाम लगते है वहां पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। बारात में आने वाले भारी तथा चार पहिया वाहनों को मैरिज होम के सामने खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में भाग लेने जाने वाली महिलाओं, युवतियों तथा आम आदमी की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। शहर के शांत रहने वाले स्थानाें पर पुलिस बल को तैनात कर दिया जाएगा। प्रमुख रूप से फायर स्टेशन के पास, गांधी पार्क, स्टेशन रोड के साथ अन्य स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। यहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
एएसपी विपिन कुमार मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed