फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जरौली खुर्द में हुई फायरिंग से फैली सनसनी

जरौली खुर्द में हुई फायरिंग से फैली सनसनी

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द में उधारी के पैसों को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गयी। दिनदहाडे़ हुई फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गयी। इस मामले में दोनों पक्षों में चले चले लाठी डंडे से चार लोग घायल हो गये। वहीं एक अन्य घटना में रंजिशन एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दीपावली की सुबह करीब छह बजे गांव जरौली खुर्द में दो पक्षों में हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से पहले लाठी- डंडे चले। फिर असलाहे निकल आए। फायरिंग शुरू हो गयी। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गये। एक पक्ष के मनोज कुमार ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसके गांव के ही कालीचरन पर पांच हजार रुपये थे। उसने सोमवार सायं उन पैसों का तगादा किया तो वह उसे गाली-गलौज करने लगा था। इस दौरान कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया था। मंगलवार प्रात: वह अपने चचेरे भाई अखिलेश के साथ शौच करने जा रहा था। इसी दौरान लाठी- डंडे, तमंचे आदि से लैस होकर उसने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों भाई घायल हो गयेे। मनोज ने कालीचरन, गुड्डू, प्रताप व अजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन

वहीं रिंकू यादव ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि वह मंगलवार प्रात: छह बजे अपने घर पर था। इसी दौरान मनोज आदि ने हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। जिसमें वह बीच बचाव करने आया राजबहादुर घायल हो गया। उसने मनोज, बबलू, संजय व श्यामबाबू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला लल्लू निवासी महावीर बघेल का पुत्र रवि बुधवार प्रात: 8.30 बजे पास के ही गांव नगला छैंकर राशन लेने गया था। तभी गांव के वीरेंद्र ने उसे रंजिशन घेर लिया तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। महावीर ने वीरेंद्र , राजू, व रामलखन बघेल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed