{"_id":"5-48558","slug":"Firozabad-48558-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुना बढ़ गया ध्वनि प्रदूषण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुना बढ़ गया ध्वनि प्रदूषण
Firozabad
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। सुहागनगरी के आसमान में पटाखों की गूंज मंगलवार को देर रात्रि तक सुनाई दी। करोड़ों के पटाखे धुआं हो गए। ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में भी काफी इजाफा हो गया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीमें इसका आंकलन करने में जुटी रहीं।
दीपावली के लिए पटाखा बाजार भले ही गांधी पार्क में सजाया गया हो लेकिन इससे अधिक बिक्री क्षेत्रीय बाजारों में सजी दुकानों पर हुई। अवैध रूप से सजी दुकानों पर एक ही दिन में लाखों की बिक्री हो गई। अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये के पटाखे बाजार में चल गए। पटाखे चलाने का समय रात्रि दस बजे तक का था, लेकिन देर रात्रि तक इनका शोर सुनाई दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि छह नवंबर को आरएसपीएम की मात्रा 369 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर, एसओटू 11 से 15 तथा नाइट्रोजन की मात्रा 20 से 25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। जबकि दीपावली के दिन आरएसपीएम 455, एसओटू 20 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तथा एनओ टू 35 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर मिला। साउंड भी काफी बढ़ा हुआ मिला। आवासीय सुहागनगर में नार्मल 45 से 55 डेसीविल, कामर्शियल में 55 से 65 तथा जिला अस्पताल के आसपास 40 से 50 डेसीविल साउंड होना चाहिए, लेकिन दीपावली के दिन यह काफी बढ़ा हुआ था। इसमें सुहागनगर मे 81, घंटाघर पर 81.8 एवं जिला अस्पताल के समीप 56 डेसीविल आया है।