फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो

गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। घरों के साथ ही मंदिरों में गोवर्धन महाराज की झांकी सजा पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सजाई गई झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में शाम के वक्त अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

महिलाओं द्वारा गोवर्धन बनाने के साथ ही अन्नकूट का साग एवं पूड़ी आदि बनाकर गोवर्धन महाराज का भोग लगाया गया। प्रसाद भी बांटा गया। घरों के साथ ही नगर के प्रमुख मंदिरों में गोवर्धन महाराज की झांकी को सजाया गया था। नगर के बांके बिहारी महाराज मंदिर पर महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री के सानिध्य में गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई। शाम को आरती के साथ ही यहां अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया। मंदिर कमेटी के छक्कूलाल पहलवान के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बोहरान गली स्थित गोवर्धन महाराज मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में झांकी सजाई गई। कृष्णापाढ़ा स्थित मंदिर श्री द्ववारिकाधीश महाराज परिसर में भी गिर्राज पूजन की धूम रही। सुबह से मंदिर प्रांगण में गोवर्धन महाराज की भव्य मूर्ति का निर्माण किया गया। गोवर्धन महाराज की झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुुजनों की भीड़ उमड़ रही थी। मूर्ति का निर्माण राम सिंह के द्वारा किया गया था। समूचा मंदिर प्रांगण गिर्राज महाराज के जयकारों से गूंज रहा था। मंदिर के महंत अभिषेक गौड़ ने अभिषेक किया। प्राचार्य डा. जीके अग्रवाल, डा. विनय गोयल, लोकेश अग्रवाल, ललित मोहन सीए, मनोज मीत्तल, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, आनंद बंसल, मनीष बंसल, महेंद्र अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, अमित गोयल थे।
विज्ञापन


अन्नकूट पर महंगाई का तड़का
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। दीपावली के अगले दिन अन्नकूट की डिमांड अधिक रहने के कारण महंगाई दिखाई दी। पांच एवं दस रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली सब्जी भी 45 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed