{"_id":"5-48435","slug":"Firozabad-48435-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मुसलिमों का इस्तेमाल कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुसलिमों का इस्तेमाल कर रही
Firozabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा मुसलिमों का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
पीडी जैन इंटर कालेज मैदान में आयोजित पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में तीस मिनट के भाषण के दौरान पूर्व मंत्री ने प्रमोशन में आरक्षण मामले में कांग्रेस एवं भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा महिलाएं व बेटियां असुरक्षित हैं। सपा ने चुनाव घोषणा पत्र में किसानों को कर्ज माफी और मुसलिमों को 18.50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी कही थी, लेकिन वह इसे भूल गई। सिद्दीकी ने कहा कि बसपा के चार बार के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए जबकि सपा शासन के आठ माह में 14 दंगे हो चुके हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की इजराइल दौरे को लेकर भी सरकार पर वार किए। पूर्व मंत्री ने बसपा शासनकाल की खूबियां भी गिनाईं। कहा कि तब 300 करोड़ मुसलिम यूनीवर्सिटी बनाने को दिए गए। मदरसों की हालत सुधारी गई। प्रत्येक जाति वर्ग को सम्मान दिया। प्रमोशन में आरक्षण की लड़ाई बसपा सुप्रीमो मायावती ने ही लड़ी।
सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा सपा मुखिया प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं और प्रत्याशी अक्षय यादव को बना रहे हैं। आगरा-अलीगढ़ मंडल के जोन को-आर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बसपा शासन में 27 हजार गांवों का विकास हुआ। शहरी क्षेत्र में दो लाख मकान गरीबों को दिए गए, आठ लाख मकान ग्रामीण अंचल में बनवाए गए एवं 35 लाख गरीबों को महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना का लाभ मिला। पूर्व मंत्री जयवीर सिंंह ने भी सपा पर तीखे वार किए। सम्मेलन में विधायक राकेश बाबू, पूर्व विधायक शेख नसीरउद्दीन सिद्दीकी, प्रताप सिंंह बघेल, डा. ज्ञान सिंंह, देवानंद गौतम, रविंद्र कुशवाह, वीरेंद्र सुमन आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष हेमंत प्रताप सिंंह ने किया।