फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   92 new corona infected found in the district

जनपद में 92 नए कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 21 Apr 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
92 new corona infected found in the district
तिलक नगर चौराहे पर कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार को 92 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5142 पर पहुंच गया है। वहीं कोरोना के सक्रिय केसों की बढ़कर 678 हो गई है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में सेशन क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, न्यायालय पेशकार, न्यायिक अधिकारी की पुत्री सहित सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। गणेश नगर में कांच उद्यमी और उनकी पत्नी समेत छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

दाऊदयाल स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी भी संक्रमित हो गए। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी फरिहा थानाध्यक्ष संक्रमित हो गए। डीएम कार्यालय का एक कंप्यूटर ऑपरेटर, कोषागार का एक अधिकारी, उनका पुत्र, चकबंदी कार्यालय का कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक नगर निवासी 19 वर्षीय युवक, महावीर नगर गली नंबर एक, जलेसर रोड, गुंजन एंक्लेव, दूध वाली गली, हुंडावाला बाग, सुहागनगर सेक्टर एक, महादेव नगर, करबला गली नंबर एक, गांधी नगर, हिमांयूपुर, द्वारिकापुरी, हजरतपुर में भी कोरोना के एक-एक संक्रमित मिले। शादीपुर जसराना में 24 वर्षीय युवक, 70 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिलीं।

शिकोहाबाद में भी मंगलवार को कोरोना के नौ संक्रमित मिले। कानपुर से खैरगढ़ में रिश्तेदारी में आई एक शिक्षिका भी संक्रमित हो गई। टूंडला में भी मंगलवार को चार कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed