{"_id":"5c9a62b3bdec2213ee5d4623","slug":"91553621683-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिका बदलते हुए पकड़ा भाजयुमो जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिका बदलते हुए पकड़ा भाजयुमो जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका में लिखी पास करने की गुहार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एसआरके पीजी कालेज मेें मंगलवार को परीक्षा के दौरान पास बैठे छात्र से उत्तर-पुस्तिका बदलने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज और एक अन्य परीक्षार्थी को आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया।
इस दौरान सचल दल प्रभारी से काफी विवाद हुआ। भाजपा नेता उत्तर पुस्तिका छोड़ कर कालेज से चले गए। कुछ देर बाद कई युवक आए और कालेज की छत पर चढ़ गए। कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को दौड़ा दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद पुलिस कुछ प्रोफेसरों को उनके घर तक छोड़कर आई। एसआरके डिग्री कालेज में तृतीय पाली में एमए फाइनल की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा कराई जा रही थी।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज एवं मुरारीलाल परीक्षा दे रहे थे। आंतरिक सचलदल प्रभारी शहरयार अली ने दोनों को उत्तर-पुस्तिकाएं बदलते हुए देख लिया और चेतावनी देकर उत्तर-पुस्तिकाएं जमा कर लीं।
परीक्षार्थियों का प्रोफेसर शहरयार अली से विवाद हो गया। देवेश परीक्षा कक्ष छोड़कर चले गए। बाद में कई युवकों आए और कालेज की छत पर चढ़ गए। कालेज के एक प्रोफेसर ने पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस बल कालेज परिसर पहुंच गया। पुलिस ने युवकों को फटकार कर भगाया।