फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   संत कंपाउंड में गिरा बिजली का पोल, स्कूल जाते बच्चे घायल

संत कंपाउंड में गिरा बिजली का पोल, स्कूल जाते बच्चे घायल

Mon, 18 Feb 2019 10:48 PM IST
anant jain anant anant
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
संत कंपाउंड में गिरा बिजली का पोल, स्कूल जाते बच्चे घायल
electric pole - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला संत कंपाउंड में सोमवार सुबह विद्युत पोल अचानक गिर गया। जिससे स्कूल जाते चार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को उपचार के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस रास्ते से गुजर रहे कई राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

संत कंपाउंउ में सुबह नौ बजे फिरोजाबाद उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में लगा सीमेंट का पोल अचानक गिर पड़ा।

पोल की चपेट में सात वर्षीय कासिम तथा 12 वर्षीय अलकुला आ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सात वर्षीय अब्दुल्ला के हाथ व मुस्कान चतुर्वेदी के सिर में चोटें आईं। घटना से पूरे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि संत कंपाउंड, कोटला मोहल्ला, नई बस्ती बस्ती, स्टेशन रोड, गढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्र में कई पोल गिरने की हालत में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांस की बल्लियों के ऊपर से गुजर रहीं केबल
कई घरों के सामने पोल न होने की स्थिति में बांस की बल्लियों के ऊपर से बंच केबल गुजर रहे हैं, जिनके टूटने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

चार घंटे बाद भी नहीं पहुंचे विभाग के अधिकारी
संत कंपाउंड में पोल टूटने के कारण बच्चों के घायल होने से जनता में भारी आक्रोश था। थाना दक्षिण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की, परंतु चार घंटे बाद भी विद्युत विभाग से एसडीओ, जेई व अन्य कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

बिहारी नगर में सिर पर झूल रहे विद्युत तार
विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बिहारी नगर में पोल काफी नीचे झुके हैं। बिजली के तार भी सड़क से दो-तीन फुट ऊंचे हैं। सड़क पर काफी नीचे तार होने के कारण वाहन चालक व राहगीरों को हर समय हादसे का भय बना रहता है। बनवारी शर्मा, प्रशांत शर्मा, आशीष शर्मा, शंकर शर्मा, शिशुपाल शर्मा का कहना है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी सुनवाई नहीं करते।
  • बोली जनता
  • दिनेश यादव का कहना है कि दो साल पूर्व क्षेत्र में सीमेंट के पोल लगे थे। घटिया गुणवत्ता के कारण यह पूरी तरह जर्जर हो गए हैं, इनके स्थान पर लोहे के पोल लगवाए जाएं।
  •  
  • बबलू राना का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर पोल गिरने के संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन आज तक किसी ने संज्ञान तक नहीं लिया।
  •  
  • डॉ. राजीव वर्मा का कहना है कि हमारे दुकान के ठीक सामने पोल काफी झुका है। इस संबंध में जेई, एसडीओ को लिखित में बता चुके हैं, परंतु पोल ठीक नहीं हुआ।
  •  
  • रवि शर्मा का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर आए दिन वसूली करने आते हैं, परंतु जर्जर पोल बदलने को कोई सुनवाई नहीं करता।

संत कंपाउंड में सुबह बंदरों ने काफी जोर से पोल हिला दिया था, जिससे पोल टूट कर गिर पड़ा। टीम के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया है। नया पोल लगवा दिया है। क्षेत्र में सर्वे कराकर जर्जर पोल व तारों को जल्द बदलवाया जाएगा।
रनवीर सिंह
एसडीओ, लेबर कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed