फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   90 million stamps caught stealing at Tundla toll

टूंडला टोल पर 90 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी

Sat, 28 Feb 2015 11:23 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर संचालित टोल प्लाजा पर 90 लाख की स्टांप चोरी सब रजिस्ट्रार ने पकड़ी है। टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी ने सौ रुपये का स्टांप पर ही लीज की डीड करा दी। डीएम के निर्देश पर जांच के बाद टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी को नोटिस भेजा जा रहा है। सब रजिस्ट्रार ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए फोर लेन पर वाहनों से टोल वसूली के लिए दिल्लाी से लखनऊ तक अनेक टोल हैं। कंपनियों द्वारा टोल वसूली को करोड़ों के टेंडर लेने के बाद लीज एग्रीमेंट में स्टांप चोरी की जाती है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद डीएम विजय किरन आनंद ने सब रजिस्ट्रार सुरेशचंद्र मौर्या को टोल प्लाजा की जांच के निर्देश दिए थे। शनिवार को सब रजिस्ट्रार सुरेशचंद्र मौर्या ने टूंडला क्षेत्र में मदावली के पास संचालित टोल प्लाजा में वर्ष 2014-15 में एमईटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. के एग्रीमेंट की जांच की तो 45 करोड़ में टैक्स वसूली का टेंडर कंपनी ने लिया था लेकिन एग्रीमेंट मात्र सौ रुपये के स्टांप पर था। सब रजिस्ट्रार सुरेशचंद्र मौर्या ने कहा कि यहां 90 लाख की स्टांप चोरी की गई है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जांच रिपोर्ट निबंधक के माध्यम से डीएम को भेजी है। उन्होंने कहा कि दो घंटे में 1360 वाहन निकलते हैं। इस कारण एक दिन की आय कम से कम 4.30 लाख रुपये होती है। शहरी क्षेत्र में टोल होने पर कुल ठेका का चार प्रतिशत अथवा ग्रामीण अंचल में होने पर दो प्रतिशत स्टांप शुल्क देने का प्रावधान है। टूंडला टोल प्लाजा का वर्ष 2013-14 में आयुष कंस्ट्रक्शन कंपनी के टेंडर लिया था। डीएम द्वारा कराई गई जांच में यहां करीब 1.56 करोड़ की स्टांप चोरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed