{"_id":"247bc17b6a951056ef6d421b322c4b50","slug":"88-district-panchayats-759-panchayat-area-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के 88, क्षेत्र पंचायत के 759 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के 88, क्षेत्र पंचायत के 759 नामांकन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। जिला पंचायत सदस्य के तीन ब्लाकों के एक दर्जन वार्डों के लिए जिला मुख्यालय पर नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ रही। पहले ही दिन 88 नामांकन ही दाखिल हुए। एका ब्लाक के चार वार्डों के लिए 16, नारखी के चार वार्डों में सर्वाधिक 38 एवं टूंडला में 34 प्रत्याशियों ने मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किए। सपा, भाजपा और बसपा के समर्थित उम्मीदवार ही नहीं बल्कि निर्दलियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायतों के कुल 759 नामांकन दाखिल हुए।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देशन में जिले के तीन ब्लाकों के साथ मुख्यालय पर प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। सुरक्षा के लिहाज से सीओ सिटी राजेश चौधरी, थानाध्यक्ष मटसेना प्रदीप यादव के अलावा काफी फोर्स तैनात था। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पुष्करबाबू के न्यायालय में नामांकन के लिए सपा नेता ब्रजेश उपाध्याय एवं कैलाश उपाध्याय लाव लश्कर के साथ पहुंचे। सपा के सिरसागंज क्षेत्र के विधायक हरिओम यादव, सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर साथ थे। इधर जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात से रत्नेश कुमार, श्याम कुमारी, राधादेवी वार्ड आठ से सुशील कुमार, जुगेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, कुसमा देवी, सुनील कुमार, वार्ड संख्या नौ से सपा विधायक रामवीर सिंह यादव की पत्नी मीरा देवी ने भी लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया। प्रबल प्रताप सिंह, अमोल यादव, टोनी यादव, राजेश यादव थे। वार्ड नं. दस से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं रामसिया यादव एवं नीरू पत्नी राजीव कुमार ने नामांकन दाखिल किए। साथ में बेटा राजीव यादव, किशनवीर सिंह, मंजय यादव के अलावा अन्य सपाई मौजूद थे। नारखी ब्लाक में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 14 से नरेशपाल सिंह, विकल शर्मा, संजय कुमार, रोहित शंखवार, सुधा रानी, सुरेशबाबू, देवी सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, उमेश, सुनील प्रताप सिंह, वार्ड संख्या 15 से निरंजन, अरविंद कुमार, अजब सिंह, जय वीर सिंह, मुन्नेश कुमार, दिनेश कुमार, रामू यादव एवं वार्ड संख्या 16 से उदयवीर सिंह, प्रवीन कुमार, रविकांत, अभयदीप सिंह, मास्टर हरदयाल सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, राधादेवी, कायम सिंह, दिनेश कुमार, प्रेम सिंह एवं वार्ड संख्या 17 से चोब सिंह, सौदान सिंह, मूलचंद्र, राजकिशोर, खेतपाल सिंह, सुंदर सिंह, ऐबरन सिंह, मुहम्मद अली, वार्ड संख्या 18 से चंद्रप्रभा के अलावा ब्रजेश कुमार एवं कैलाश चंद्र उपाध्याय, प्रेमदत्त, तेजेंद्रपाल सिंह, उपेंद्र पाल सिंह, अजयराज सिंह, यादवेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 19 से भाजपा प्रत्याशी रंजना चक ने जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी एवं पूर्व विधायक शिव सिंह चक एवं वृंदावनलाल गुप्ता सहित काफी लोगों के साथ नामांकन किया। पूनम देवी, पत्नी सतीशचंद्र एवं पूनम देवी पत्नी वेद प्रकाश, कुमारी विजय, प्रभा देवी एवं उमेश कुमारी एवं बसपा समर्थित प्रत्याशी पप्पी देवी ने वार्ड 19 से नामांकन दाखिल किया। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप, मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह, योगेश प्रताप बघेल, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह के अलावा सत्ते कुमार सहित अन्य पदाधिकारी साथ थे। वार्ड संख्या 20 से भूपेंद्र यादव, माता प्रसाद, श्यामबाबू, संजय कुमार, विजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, ममता देवी, विजय कुमार, सुनीता देवी, देवेंद्र सिंह, ललित नरायन, उमाशंकर एवं वार्ड संख्या 21 से राजेश कुमार यादव, चरन सिंह, राजकुमार, धर्मवीर सिंह, रामकिशन, रमेशचंद्र, विनोद कुमारी ने नामांकन किए हैं।
टूंडला में 415, नारखी में 262 और एका में 82 नामांकन
क्षेत्र पंचायत के नामांकन के दौरान एका में सीडीओ, नारखी में एसडीएम रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला/एका/नारखी। ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया के चलते भीड़ रही। नारखी में 262, एका में 82 एवं टूंडला में 415 नामांकन दाखिल हुए। ब्लाक प्रांगण में भी आपाधापी जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत सुबह आठ बजे से होनी थी लेकिन प्रत्याशियों के आने का क्रम दस बजे के बाद से प्रारंभ हुआ। नारखी क्षेत्र पंचायत में 262 नामांकन ही दाखिल हुए। आरओ अजयपाल सिंह ने बताया कि 29 को भी सुबह आठ से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा वहां मौजूद थे। एका ब्लाक में एएलसी राजेश मिश्रा ने बताया कि 106 सदस्य के लिए 82 नामांकन दाखिल हुए।
मुस्तफाबाद में पांच, उड़ेसर में 13, पिल्खतर में चार, थरौआ में दो, हथौली जय सिंह पुर में 13, नगला धीर में छह, पाढ़म 21, एका 18 में नामांकन हुए। एसडीएम जसराना अमित सिंह, सीओ जसराना शमशेर सिंह, एसओ खैरगढ़ एवं जसराना के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी मौजूद थी। सीडीओ सुजीत कुमार, बीडीओ एके जौहरी के साथ अन्य स्टाफ ने भी सहयोग किया। नामांकन के चलते कसबा के मुख्य चौराहे पर पूरे दिन जाम जैसे हालात रहे। टूंडला क्षेत्र में नामांकन करने वालों की भारी भीड़ रही। नामांकन का क्रम शाम को चार बजे के बाद भी चलता रहा। आरओ मो. शमीम ने बताया ब्लाक में पहले ही दिन 415 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
एसडीएम ने अधिक पैसे वसूलता पकड़ा कर्मचारी
नारखी(ब्यूरो)। एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा से नारखी ब्लाक में नामांकन पत्र 150 के स्थान पर 180 रुपये में दिए जाने की शिकायत कुछ प्रत्याशियों ने की। एसडीएम तुरंत ही प्रत्याशियों की तरह नामांकन पत्र खरीदने को कतार में लग गए। नंबर आने पर 150 रुपये में नामांकन देने को कहा तो प्राइवेट कर्मचारी शिवराज ने नामांकन को 180 रुपये की डिमांड की। कर्मचारी को अधिक रुपये वसूलता देख उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
चौराहे पर रहा जाम का झाम
एका। नामांकन प्रक्रिया के चलते एका कसबा के मुख्य चौराहे पर पूरे दिन जाम का झाम रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरोगा ने पैदा किए बवाल कराने जैसे हालात
टूंडला (ब्यूरो)। फीरोजाबाद सर्विस लेन पर प्रत्याशियों के साथ उमड़े जनसैलाब को देखते हुए एसडीएम ने चेयरमैन की गली के पास बेरीकेडिंग के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पुलिस ने पेट्रोल पंप पर बेरीकेडिंग कर दी। इससे बैंक, सरस्वती नगर, ब्रुकब्रांड कालोनी, बसई आदि मोहल्लों मेें जाने वाले लोग परेशान हुए। स्थिति बिगड़ने से तब बच गई, जब आगरा के एक दरोगा ने बैंक आदि जाने वाले लोगों को रोक दिया। मामला बिगड़ता देख टूंडला के एक दरोगा ने लोगों को समझाते एवं उन्हें निकालते हुए मामले को संभाला।
डिजिटल इंडिया के साथ कैसे निभाएंगी साथ
टूूंडला (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव के लिए तमाम वृद्ध एवं अन्य महिलाएं घूंघट में नामांकन कराने पहुंचे। महिलाओं से पूछे जाने पर उनका जवाब था कि वह अब क्या पढे़ंगी, जो कार्य होने होंगे, उनके पति कराएंगे। वे पतियों के कहने पर पर्चा दाखिल करने आईं हैं।
नामांकन के बाद चला दावतों का दौर
टूंडला (ब्यूरो)। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार को प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों को नामांकन के बाद प्रत्याशियों द्वारा भोजन, मिष्ठान आदि की व्यवस्था की गई थी।