फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   87 auto-rickshaws fined and 14 vehicles impounded for carrying passengers beyond capacity.

Firozabad News: क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 87 ऑटो का चालान, 14 वाहन जब्त

Fri, 11 Sep 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 11 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
87 auto-rickshaws fined and 14 vehicles impounded for carrying passengers beyond capacity.
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान जैन मंदिर, आसफाबाद चौराहा, एटा चौराहा व सुभाष चौराहा (शिकोहाबाद) तथा टूंडला चौराहे पर सड़क के दोनों ओर 50 मीटर के दायरे में ऑटो, ई-रिक्शा और ठेलों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा व ठेले चालकों के लिए स्थान चिन्हित कर वहीं से वाहन संचालित करने की सख्त हिदायत दी। नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने पर 4 ई-रिक्शा सीज कर संचालकों को चेतावनी दी गई। मानक से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले 87 ऑटो चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया, जबकि 10 ऑटो को सीज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed