{"_id":"5c893f34bdec223c99274a24","slug":"81552498484-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन-किन मोहल्लों में पहुंचा गंगाजल, मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन-किन मोहल्लों में पहुंचा गंगाजल, मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
ganga water
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर में पेयजल आपूर्ति और नलकूप आपरेटरों की तैनाती में गोलमाल पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया है। जलकल विभाग ने शहर में कितने मोहल्लों में गंगाजल पहुंचा, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत सुहागनगरी में सितंबर से गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हुए सात हो चुके हैं, लेकिन आज भी उन क्षेत्रों में नलकूपों पर तैनात आपरेटरों का वेतन निकल रहा है। गंगाजल आने के बावजूद आए दिन नलकूप खराब हो रहे हैं।
बेलदारों के नाम हर रोज बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। पार्षदों की शिकायत पर नगर आयुक्त विजय कुमार ने मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने जलकल विभाग के महाप्रबंधक सुरेशचंद्र, एक्सईएन चंदन सिंह से रिपोर्ट मांगी है कि शहर के किन-क्षेत्रों में गंगाजल पहुंचा। किन मोहल्लों में अभी तक नहीं पहुंचा, इसकी पूरी सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
जहां गंगाजल की आपूर्ति हो रही है, वहां नलकूप आपरेटर की तैनाती क्यों कर रखी है। खराब नलकूपों को किस कारण से ठीक कराया जा रहा है, इसकी दो दिन में पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। नगर आयुक्त के सख्त रुख से जलकल विभाग के अफसरों के हलक सूख गए हैं।