{"_id":"5c87e5ebbdec22141a4a0d25","slug":"81552410091-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों में खूब हो रही मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों में खूब हो रही मिलावट
विज्ञापन
खाद्य पदार्थ मिलावट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल चल रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों द्वारा लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें कई खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई। छह विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया है।
मई 2018 को सांती रोड स्थित विक्रेता मोहम्मद हनीफ से सरसों के तेल का नमूना लिया। यह जांच में फेल पाया गया। सितंबर 2018 को नगला पिपरिया सैलई से दुग्ध संग्रह केंद्र से मिश्रित दूध का नमूना लिया था, यह भी फेल हो गया।
विक्रेता मुकेश कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम-नगला डंगर के विरुद्ध वाद दायर किया है। माधव डेयरी संचालक ब्रह्मानंद निवासी जलेसर रोड के खिलाफ भी मुकदमा दायर हुआ है। आंबेडकर पार्क वाली गली, रसूलपुर से मिश्रित दूध का नमूना मानक के उलट पाया। बिना पंजीकरण के व्यवसाय करने पर विक्रेता प्रमोद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
टूंडला चौराहे से लिया चना की दाल का नमूना जांच फेल मिलने पर विक्रेता चंदन कुमार जैन के खिलाफ वाद दायर हुआ है। जाटवपुरी चौराहे पर मिठाई विक्रेता इकबाल बेग, शीतलखां रोड स्थित मीठ विक्रेता अली मोहम्मद उर्फ पहलवान खिलाफ भी वाद दायर कराया है।
जिला अभिहित अधिकारी सय्यैद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि छह के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।