{"_id":"5c6300a0bdec22691d36d01f","slug":"81549992096-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की महाहड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की महाहड़ताल
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय की स्थापना के पक्ष में मंगलवार को शांति मार्च निकालते बहराइच अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले में अधिवक्ताओं की महाहड़ताल मंगलवार को भी जारी रही, जिससे जिला न्यायालय, तहसीलों, उपनिबंधक कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपे।
बार एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने राजभवन लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया। छह सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें सीनियर सिटीजन अधिवक्ताओं को 50 हजार प्रतिमाह पेंशन सहित अन्य मुद्दे उठाए। आंदोलन में नाहर सिंह यादव, देवेंद्र यादव, अमरदीप, योगेश कुमार, भरत यादव, संजय पाठक, राजू भारती, रामरतन सिंह आदि शामिल थे।
तहसील बार अध्यक्ष यशवीर सिंह, रेवेन्यू बार अध्यक्ष दुर्गेशचंद्र जैन के नेतृत्व में सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने दस सूत्री मांगों को लेकर रैली निकालकर पीएम के नाम एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ज्ञापन सौंपा। मौके पर संतोष शुक्ला, तुरशनपाल, किशन यादव, राजकुमार प्रजापति, राममोहन यादव, हेमंत दीक्षित, विनोद यादव, अवधेश यादव, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन, टैक्सेशन बार एसोसिएशन व टैक्सेशन बार एसोसिएशन शिकोहाबाद ने जिला मुख्यालय वाणिज्यकर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, जुलूस निकालकर पीएम के नाम नौ सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र भदौरिया को सौंपा। जोनल चेयरमैन अशोक बाबू, निदेशक कुलदीप मित्तल, अध्यक्ष कमल गुप्ता, श्रीकृष्ण वर्मा, दिनेशचंद जैन, प्रांतीय सदस्य देवेंद्र शर्मा, राजीव अग्रवाल, विजय जैन आदि मौजूद थे।