{"_id":"689a377cfb8af60c9d0b954d","slug":"78-roadways-buses-will-operate-on-scheduled-routes-from-today-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-154100-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आज से निर्धारित रूटों पर संचालित होंगी 78 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आज से निर्धारित रूटों पर संचालित होंगी 78 रोडवेज बसें
Tue, 12 Aug 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों में सफर करने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।
शिकोहाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार पर तीन दिवसीय निशुल्क बस सेवा का लगभग 51 हजार भाई-बहनों ने लाभ उठाया। शिकोहाबाद डिपो ने लगभग 30 लाख रुपये की भाई-बहनों को यात्रा कराई। मंगलवार से नियमित रूप से बसों का संचालन निर्धारित रूटों पर शुरू कर दिया जाएगा।
रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क बस सेवा का आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद शिकोहाबाद बस डिपो में मौजूद 90 रोडवेज बसों में से 78 बसों का निशुल्क सेवा के लिए संचालन शुरू कर दिया गया था। दिन रात शिकोहाबाद डिपो की बसों में भाई-बहनों ने रक्षाबंधन के त्योहार पर निशुल्क सफर किया। निशुल्क यात्रा का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद बीते रविवार और सोमवार को भी निशुल्क बस यात्रा जारी रही। इस दौरान शिकोहाबाद बस डिपो की 78 बसों से लगभग 51 हजार भाई-बहनों ने निशुल्क यात्रा की। शिकोहाबाद डिपो ने तीन दिन में लगभग 30 लाख रुपये की निशुल्क यात्रा कराई है। मंगलवार से सभी बसें निर्धारित रूटों पर संचालित होंगी।
वर्जन
तीन दिन की निशुल्क बस यात्रा में प्रतिदिन लगभग 17 हजार यात्रियों ने निशुल्क सफर किया है। इस तरह से तीन दिनों में निशुल्क बस यात्रा का यह आंकड़ा 51 हजार को पार कर चुका है।
विज्ञापन
प्रेमपाल, एआरएम, शिकोहाबाद