फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   रेलवे की भूमि पर डाला जा रहा कूडा-कचरा

रेलवे की भूमि पर डाला जा रहा कूडा-कचरा

Sun, 07 Apr 2019 11:27 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की भूमि पर डाला जा रहा कूडा-कचरा
railway - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। नगर निगम कर्मचारियों ने थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत रेलवे भूमि पर कूड़ा-कचरा डंप किए को गंभीरता से लिया है। रेल प्रशासन ने नगर आयुक्त को पत्र भेज इसे रोकने की मांग की।
विज्ञापन


सहायक मंडल रेल इंजीनियर उत्तर-मध्य रेलवे सौरभ सिंह ने नगर आयुक्त को एक पत्र लिखा मालवीय नगर स्थित पंपिग स्टेशन के सामने रेलवे की भूमि पर कूड़ा-कचरा डंपिंग को तत्काल बंद कराया जाए। रेल प्रशासन के अनुसार रेलवे ट्रैक के सहारे कूड़ा-कचरा डंप होने के कारण आवारा जानवर रेल ट्रैक पर आ जाते हैं जो कि कभी भी बडे़ रेल हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


रेल प्रशासन का पत्र मिलने के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार ने जोनल सफाई ऑफिसर एवं कार्यशाला प्रभारी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में रेलवे ट्रैक के सहारे कूड़ा-कचरा डंप नहीं कराने व गली-मोहल्लों से निकलने वाले कचरा को चनौरा स्थित डंपिंग साइट पर ही फेंकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों की बात
घरों से निकलने वाले कूडे़ को नगर निगम कर्मचारी रेलवे ट्रैक के सहारे जमा करते हैं। इससे क्षेत्र में बदबू आती है।
रामभरोसी मालवीय नगर

पंपिंग स्टेशन कूड़ा नहीं डालने के लिए सफाई कर्मियों से कई बार मना किया जाता है। लेकिन वे मानते नहीं हैं।
त्रिलोकी सिंह, पेमेश्वर गेट

गंदगी व बदबू के कारण पूरे मालवीय नगर व राजपूताना मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। आवारा जानवर की भी दिन भर गंदगी के इर्द-गिर्द रहते हैं।
रविंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed