फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जिले के 39 हजार किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

जिले के 39 हजार किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
itisha itisha itisha itisha
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिले के 39 हजार किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि
पशु आरोग्य मेले में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखते किसान। - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। किसान सम्मान निधि की पहली किस्त दो-दो हजार रुपये किसानों के खातों में पहुंचना शुरू हो गई है। शनिवार को इस योजना का गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया। जिले के 39 हजार किसानों के खातों में रविवार को किसान सम्मान निधि की पहली किस्त पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत तहसील स्तरीय सत्यापन के बाद एक लाख, 11 हजार किसानों को योजना का पात्र मानते हुए डाटा योजना की साइट पर फॉरवर्ड किया गया।
विज्ञापन


रविवार को गोरखपुर से योजना के उद्घाटन के बाद जिले के 39 हजार किसानों के मोबाइलों पर उनके खातों में दो-दो हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित होने के संदेश आने शुरू हो गए। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण में जिन एक लाख, 11 हजार किसानों का डाटा लॉक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन स्तर से हुई स्क्रीनिंग में जिले के 2007 किसान ऐसे हैं, जिनके बैंक खातों व नाम की स्पेलिंग में त्रुटि है। इन सभी किसानों के डाटा शासन ने पुन: सत्यापन के लिए जिले को वापस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed