{"_id":"5c65b21cbdec224e364fa57b","slug":"71550168604-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रचार वाहन पर सिपाही ने थूका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रचार वाहन पर सिपाही ने थूका, हंगामा
विज्ञापन
bjp rath yatra
- फोटो : dumi pick
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भाजपा के अपना पहला वोट मोदी को देने के संकल्प अभियान के तहत गुुरुवार को ठारपूठा पर भाजपा की प्रचार वैन के पास खड़े सिपाही ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज करने के साथ ही अभद्रता की। कार्यकर्ताओं के विरोध पर खुद पुलिस की वर्दी को दिखाने लगा। प्रधानमंत्री के चित्र लगी वैन पर उसने थूक दिया।
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, सुरेंद्र राठौर, महानगर मंत्री सूरजपाल बघेल ,मंडलाध्यक्ष सुमित तोमर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, सचिन सिसोदिया, गिरजाशंकर व सुभाष दिवाकर के साथ ही वैन से घर-घर पहुंच रहे थे। ठारपूठा चौराहे पर वेन को देखते हुए वहां मौजूद एक व्यक्ति ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। नशे की हालत में था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगे पोस्टर पर थूकना शुरू कर दिया। राहगीर ने विरोध किया तो उसके ऊपर थूका। कई लोगों ने उसकी हरकत का खुद मोबाइल से वीडियो तक बनाया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जब बातचीत की तो वह पुलिस की वर्दी दिखाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। अंकित तिवारी ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। सिपाही मथुरा के थाना हाईवे निवासी रामबाबू है। एसओ रामगढ़ कुलदीप सिंह ने कहा सिपाही का मेडिकल कराया है। वह किस थाने में तैनात है इसकी जानकारी नहीं हुई है।