{"_id":"61af6f37c26fcd0385261a95","slug":"700-couples-have-to-get-married-291-could-be-registered-firozabad-news-agr5170953147","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 जोड़ों का कराना हैं विवाह, 291 का हो सका पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 जोड़ों का कराना हैं विवाह, 291 का हो सका पंजीकरण
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शासन की प्राथमिकता वाली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह योग्य जोड़ों के पंजीकरण कराने में जिले के निकायों की प्रगति काफी धीमी है। योजना के अंतर्गत आगामी 11 दिसंबर को जिले के सभी ब्लाकों एवं निकायों में 700 जोड़ों के हाथ पीले कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक निकायों में कुल 92 और ब्लॉक क्षेत्र में महज 199 जोड़ों का ही पंजीकरण कराया गया है। कुल पंजीकरण की बात करें तो 291 लोगों का हो सका है।
पंजीकरण कराने में सर्वाधिक खराब प्रगति नगर पंचायत फरिहा जसराना एवं मक्खनपुर की है। वहीं नगर निगम फिरोजाबाद में भी लक्ष्य 101 के सापेक्ष महज 38 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया है। नगर पालिका शिकोहाबाद, टूंडला, एवं सिरसागंज में 50-50 के अलावा नगर पंचायतों जसराना,फरिहा, एका और मक्खनपुर में 20 जोड़ों की शादी कराए जाने का लक्ष्य है। यहां एक-दो पंजीकरण अथवा शून्य है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा तय लक्ष्य के अनुसार जिला के सभी नौ ब्लॉकों में फिरोजाबाद, टूंडला, जसराना, नारखी, शिकोहाबाद, मदनपुर,अरांव, खैरगढ एवं एका में 41-41 जोड़ो के विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
---
निकायों में पंजीकरण की स्थिति
फिरोजाबाद में 38, फरिहा में शून्य, एका में 17, शिकोहाबाद में 17, टूंडला में 2, सिरसागंज में 18, जसराना में शून्य और मक्खनपुर में शून्य।
---
ब्लाकों में हुए पंजीकरण
फिरोजाबाद में 26, नारखी में 18, टूंडला में 26, शिकोहाबाद में 20, अरांव में 11, मदनपुर में 30, जसराना में 27, खैरगढ में 20 एवं एका ब्लॉक में 21 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
--------------
भेजी गई सूचना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जिले के सभी नौ ब्लॉकों एवं निकाय क्षेत्रों में 199 एवं निकायों से 92 जोड़ों के पंजीकरण की सूचना मिली है। लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण कार्य काफी धीमा है। सूचना संबंधित निकायों व ब्लाकों के अलावा जिलाधिकारी को प्रेषित की है।
-डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद