{"_id":"5cdc4f70bdec220726686e12","slug":"61557942128-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की जीत के लिए भोला ने रखा मौन व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की जीत के लिए भोला ने रखा मौन व्रत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हिमांयुपुर निवासी एक युवक ने मोदी की जीत होने तक मौन व्रत ले रखा है। खाना त्याग रखा है। सिर्फ तरल पदार्थ का सेवन कर रहा है। उसका संकल्प है जब तक मोदी जीत कर फिर से देश से प्रधानमंत्री नहीं बन जाते मौन व्रत नहीं तोड़ेगा।
हिमांयुपुर निवासी युवक भोला सिंह चक कारखाने में काम करता है। क्षेत्र के लोगों और परिवार के सदस्यों ने बताया कि मौन व्रत 23 अप्रैल को मतदान के बाद ही ले लिया था। कारखाने में काम पर भी नहीं जा रहा है।
परिवार के लोगों के मना करने पर भी नहीं माना और खाने की चीजों को त्याग दिया है। सिर्फ तरल पदार्थ जैसे दूध, पानी आदि का सेवन कर रहा है। भोला की मां सावित्री देवी ने कहा कि बेटा कहता है मोदी नहीं जीते तो आत्महत्या कर लेगा। कुछ न खाने के कारण बुधवार दोपहर को घबराहट होने से भोला की तबियत बिगड़ गई थी। भीड़ जुट गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर भी भोला ने पांच किलो पीतल का घंटा करौली (राजस्थान) जाकर चढ़ाया था।