फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   60 policemen donated blood60 policemen donated blood

Firozabad News: 60 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

Wed, 05 Nov 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
60 policemen donated blood60 policemen donated blood
रक्तदान करने के बाद प्राप्त प्रमाण पत्रों को दिखाते रक्तदानी। स्रोतः पुलिस - फोटो : रक्तदान करने के बाद प्राप्त प्रमाण पत्रों को दिखाते रक्तदानी। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। जिले में चल रहे यातायात माह नवंबर-2025 के जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को जिला पुलिस ने एक सामाजिक पहल की है। यातायात माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की जान बचाने के नेक उद्देश्य से पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें जिले पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेष रूप से रिक्रूट आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 60 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि इस शिविर का मुख्य फोकस सड़क हादसों में घायल हुए पीड़ितों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत रक्त उपलब्ध कराना है। शिविर में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन और ब्लड बैंक पुलिस अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान करने वाले सभी 60 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed