फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   5.39 crores given to the organization working for the construction of zonal office

Firozabad News: जोनल कार्यालय के निर्माण के लिए काम करने वाली संस्था को दिए 5.39 करोड़

Sat, 20 Apr 2024 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Apr 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
5.39 crores given to the organization working for the construction of zonal office
जोनल कार्यालय के निर्माण के लिए काम करने वाली संस्था को दिए 5.39 करोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निगम द्वारा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर एवं जोनल कार्यालय निर्माण को नामित संस्था सीएनडीएस को करीब 5.39 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई। निर्माण कार्य को जरूरी धनराशि जारी होने के बाद केयर सेंटर एवं जोनल कार्यालय निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।

निगम द्वारा गांधी पार्क में सीनियर केयर सेंटर एवं ककरऊ कोठी पर जोनल कार्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। सीनियर केयर सेंटर के लिए करीब 2.37 करोड़ रुपये एवं जोनल कार्यालय के लिए करीब 8.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। शनिवार को नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश पर निगम के निर्माण विभाग ने केयर सेंटर एवं जोनल कार्यालय निर्माण को नामित संस्था सीएनडीएस को करीब पांच करोड़, 39 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई। उक्त धनराशि में 1.18 करोड़ रुपये केयर सेंटर एवं 2.21 करोड़ की धनराशि जोनल कार्यालय निर्माण की मद में दी गई है। सहायक अभियंता निर्माण रामशंकर के मुताबिक सीनियर केयर सेंटर के लिए प्रस्तावित की प्रथम किस्त कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। वहीं केयर सेंटर के लिए प्रस्तावित स्थल गांधी पार्क में संचालित गोशाला को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम भी शुरू करा दिया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed