फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   50 passengers caught without tickets, illegal water bottles seized

Firozabad News: 50 यात्री बिना टिकट पकड़े, अवैध पानी की बोतलें जब्त; गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई

Sat, 20 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Dec 2025 11:41 PM IST
सार

जांच टीम ने 50 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। उनसे जुर्माने के रूप में 18,760 रुपये वसूले गए। साथ ही गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर भी जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
50 passengers caught without tickets, illegal water bottles seized
 टूंडला रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए दो अवैध वेंडर और ट्रेन पकड़ी गई प्रतिबंधत पानी  की बोतलें रेलव

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन के निर्देशन में शनिवार को टूंडला–अलीगढ़ रेलखंड के मध्य सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीमांचल एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन में आरपीएफ के सहयोग से की गई इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान टीम ने 50 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा, जिनसे जुर्माने के रूप में 18,760 रुपये वसूले गए। साथ ही गंदगी फैलाने वाले दो यात्रियों पर भी जुर्माना लगाया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच से अनधिकृत ब्रांड की 384 पानी की बोतलें (32 कार्टन) बरामद की गईं। 
विज्ञापन


इसके अलावा, अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे दो वेंडरों को पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed