फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   451 poor children's dream of studying in convent school will be fulfilled today

451 गरीब बच्चों का आज कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने का पूरा होगा सपना

Mon, 19 Jul 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
451 poor children's dream of studying in convent school will be fulfilled today
फिरोजाबाद। जिले में गरीब बच्चों का निजी स्कूलों में पढ़ने का सपना पूरा हो जाएगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत लॉटरी सिस्टम के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। इस साल पूर्व में निकाली जा चुकी दो लॉटरी में 22 सौ से अधिक बच्चों को दाखिला मिल चुका है। स्कूल आवंटन होने के बाद 30 जुलाई तक स्कूलों में प्रवेश लेना होगा।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत कोटा के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाता है। तीसरी और अंतिम लॉटरी में 15 जुलाई तक आवेदन किए गए थे। इसमें 652 गरीब बच्चों के आवेदन विभाग के पास आए थे। सत्यापन करने के बाद 161 लोगों के फार्म को विभाग ने निरस्त कर दिया है। 451 बच्चों को आज लॉटरी सिस्टम के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इस साल पहली लॉटरी में 1097 और दूसरी लॉटरी में 1186 विद्यार्थी जनपद के विभिन्न स्कूलों में प्रवेश ले चुके हैं।
विज्ञापन

शासन से लॉटरी निकाली जाएगी। इसके तहत बच्चों का प्रवेश दिया जाएगा। पूर्व में दो लॉटरी निकाली जा चुकी हैं। यह अंतिम लॉटरी है। करीब 451 बच्चों के फार्म अग्रसारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव मृदुगल, जिला समन्वयक
आरटीई
स्कूलों में सीटे नहीं हैं उपलब्ध
फिरोजाबाद। स्कूल में कुल सीटों के सापेक्ष 25 प्रतिशत बच्चों के दाखिले आरटीई के तहत लिए जाते हैं। पहले से भी गरीब बच्चें स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इस साल भी 2200 एडमिशन हो चुके हैं। इस तरह स्कूलों की सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। इसलिए कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed